फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The groom refused to take Rs 51 lakh and got married with one rupee and a coconut

Saharanpur News: 51 लाख रुपये लेने से मना कर दूल्हे ने एक रुपया और नारियल लेकर की शादी

Sun, 24 Nov 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The groom refused to take Rs 51 lakh and got married with one rupee and a coconut
नानौता(सहारनपुर)। गांव खुडाना निवासी दूल्हे ने 51 लाख रुपये दहेज के छोड़कर सिर्फ एक रुपया व नारियल लेकर शादी रचाई है। दूल्हे ने दहेज प्रथा का विरोध कर दूसरों के लिए मिसाल पेश की है। इसको लेकर दूल्हे और उनके परिवार की खूब प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

नानौता क्षेत्र के गांव खुडाना निवासी उद्योगपति महावीर सिंह पुंडीर अपने पोते अभय प्रताप की बारात लेकर शुक्रवार की रात हरियाणा के करनाल गए थे, जहां अभय का विवाह अशोक राणा की बेटी गौरा राणा के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। तिलक के दौरान दुल्हन के परिवार ने 51 लाख रुपये दिए, जिसे दूल्हे और परिजनों लेने से साफ मना कर दिया। कहा कि दहेज प्रथा समाज में बहुत बड़ी बुराई है। दूल्हे और परिजनों ने विनम्रता के साथ 51 लाख रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन

दहेज में मात्र एक नारियल और एक रुपया लेकर शादी की। इसके साथ ही दूसरों के लिए मिसाल पेश की। इस मौके पर राजपूत समाज सभा के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, पूर्व डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, अनुराग राणा, राकेश पुंडीर, नेत्रपाल सिंह चौहान आदि ने अभय की खूब प्रशंसा की। इसके साथ ही दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों और मेहमानों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। गांव लौटने पर भी परिजनों के अलावा ग्रामीणों ने दूल्हे द्वारा लिए निर्णय की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed