फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The government of the village, make us responsible too, hit the social media too

गांव की सरकार, हमें बना दो जिम्मेदार, सोशल मीडिया से भी वार

Mon, 05 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The government of the village, make us responsible too, hit the social media too
गांव की सरकार, हमें भी बना दो जिम्मेदार, सोशल मीडिया से भी वार
विज्ञापन

सहारनपुर। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी मैदान में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी पद के उम्मीदवार उतर गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं कि गांव में बनेगी सरकार, हमें भी बना दो जिम्मेदार । इसके लिए बाकायदा व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। पुलिस भी ग्रुप पर नजर रख रही है।
पुलिस के मुताबिक जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में 70 फीसदी प्रत्याशियों ने दस-दस तक व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्यों और बीडीसी पद के उम्मीदवार भी सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को साधने में लगे हैं। उम्मीदवार एक-दूसरे के दावों और वादों पर भी वार कर रहे हैं।
विज्ञापन

घर-घर दस्तक दे रहे राजनीतिक दल
सहारनपुर। भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशियों को जितवाने के लिए घर-घर जा रही है। इसलिए महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिम्मेदारी देकर प्रत्याशी के साथ गांवों में घर-घर भेजा जा रहा है। पार्टी के जनप्रतिनिधि गांव-गांव में बैठकर कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवा रहे हैं। इसी तरह सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी भी मतदाताओं से गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे हैं। इन्होंने भी महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगा दिया है। इसी तरह कांग्रेस और बसपा नेता भी मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा बनाए गए व्हाटसएप ग्रुपों पर नजर रखी जा रही है। किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसको लेकर समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed