{"_id":"6a0e11c5231fac16790a7bd9","slug":"the-gorakhpur-panipat-expressway-will-pass-through-seven-villages-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-175819-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले के सात गांवों से गुजरेगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले के सात गांवों से गुजरेगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे
Thu, 21 May 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 21 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे सहारनपुर से भी गुजरेगा। जिले की देवबंद तहसील के सात गांवों से एक्सप्रेसवे को गुजारा जाएगा। सर्वे आदि का कार्य चल रहा है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण से लेकर अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
करीब 747 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को पहले गोरखपुर से शामली तक बनाने की योजना थी। इसके बाद इसे पानीपत तक विस्तार दिया गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस एक्सप्रेसवे के विस्तार दिया गया है। प्रशासन भी सर्वे आदि के कार्य में जुटा है। हालांकि इस एक्सप्रेसवे का कितने किलोमीटर का हिस्सा जिले से गुजरेगा, इसमें अभी समय लगेगा। पहले देवबंद के सात गांवों थामना मजरा रणखंडी, रसूलपुर, आखलौर खेड़ी, केंदुकी, घलोली, जालखेड़ी और बेगमपुर चकडाला में सर्वे कराया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे ग्रीन एक्सप्रेसवे होगा। ऐसे में निर्माण के लिए कम से कम पेड़ काटने पड़े। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
जिले को एक और नए एक्सप्रेसवे के मिलने से औद्योगिक क्षेत्र को काफी फायदा होगा। इससे गोरखपुर शहर की दूरी भी कम होगी। साथ ही नए रोजगार के अवसर पर भी पैदा होंगे। एक्सप्रेसवे के निर्माण होने से जिला कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, संभल, अमरोहा से सीधे जुड़ेगा। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे के लिए जमीन को चयनित किया जा रहा है। फिलहाल, देवबंद के सात गांवों में जमीन देखी गई है। सर्वे आदि का कार्य कराया जा रहा है।