{"_id":"67325dd551c374c8e6010f14","slug":"the-girl-was-kidnapped-to-make-her-beg-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-135790-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भीख मंगवाने के लिए उठाई थी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भीख मंगवाने के लिए उठाई थी बच्ची
Tue, 12 Nov 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
बच्चे से भीख मंगवाने के आरोप में थानामंडी पुलिस द्वारा पकड़ी गए महिला आरोपी ,स्रोत पुलिस
सहारनपुर। तीन दिन पहले दिन थाना मंडी क्षेत्र में घर के बाहर से ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया था। पुलिस ने 72 घंटे में बच्ची को बरामद करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि भीख मंगवाने के लिए महिलाओं ने बच्ची का अपहरण किया था, साथ ही वे बच्ची को बेचने की भी फिराक में थीं।
सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी में सुमैया मस्जिद पानी टंकी के पास से आठ नवंबर को ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया था।
बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पीड़ित पिता शादाब ने बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट थाना मंडी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें दो महिलाएं बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दी थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं की फोटो दिखाकर आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी ली, जिनकी पहचान नेहा अंसारी और उजुम के रूप में हुई। यह दोनों महिलाएं आजाद कॉलोनी थाना मंडी क्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को अपहृत बच्ची के साथ आजाद कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं की कैद से बच्ची को छुड़ाया। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह भीख मांगने का काम करती हैं। पानी टंकी के पास भीख मांग रही थीं। बच्ची खेलती हुई दिखाई दी। इसके बाद बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गईं। बच्ची को दूसरे शहर में बेचना चाहती थीं, लेकिन कहीं पर अच्छे रुपये नहीं मिल रहे थे। यदि बच्ची नहीं बिक पाती तो वह बच्ची को भीख मांगने के काम में लगा लेतीं।