{"_id":"5dcef3028ebc3e54d76d53c4","slug":"the-gang-rape-of-the-married-woman-returning-to-the-village-with-medicine-saharanpur-news-mrt4537872123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर गांव लौट रही विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेकर गांव लौट रही विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
The gang-rape of the married woman returning to the village with medicine
दवा लेकर गांव लौट रही विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
गंगोह (सहारनपुर)। गंगोह से दवाई लेकर अपने घर लौट रही एक गांव की विवाहिता को ईख के खेत में खींच कर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर के समय गंगोह के एक चिकित्सक के यहां से दवाई लेकर गांव लौट रही थी। गांव के समीप ही रास्ते में उसके ही गांव के तीन युवकों द्वारा उसका मुंह दबा कर जबरन उसे ईख के खेत में खींच कर लिया, जहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। बदहवाश हालत में पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़ित महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता ने दो नामजद करते हुए तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश के लिए गांव में दबिश दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे थे और इस बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।