{"_id":"5fa43cf28ebc3e9b7965b316","slug":"the-future-of-the-country-is-student-power-shrihari-borikar-saharanpur-news-mrt5096928180","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का भविष्य है छात्र शक्ति : श्रीहरि बोरिकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का भविष्य है छात्र शक्ति : श्रीहरि बोरिकर
विज्ञापन
जनमंच में अखिल भारतीय विघार्थी परिषद् के अभ्यास वर्ग में भाग लेते छात्र छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि छात्र शक्ति देश का भविष्य है। अभाविप छात्र शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनाने का कार्य कर रहा है।
बृहस्पतिवार को शहर के जनमंच सभागार में अभाविप का जिला अभ्यास वर्ग कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, महानगर अध्यक्ष डॉ. दिनकर मलिक, महानगर मंत्री अंकित सैनी एवं जिला संयोजक वैभव शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनाने का कार्य कर रहा है। परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लॉकडाउन के समय में बीमारी की चिंता के बगैर निर्धन और असहाय व्यक्तियों तक राशन पहुंचाने का कार्य किया। जो विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो रहे थे, उन्हें बिना किसी शुल्क के परिषद की पाठशाला नाम का कार्यक्रम चलाकर शिक्षा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद में कोई भी निर्णय एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिया जाता है, बल्कि सामूहिक रूप से निर्णय होता है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जाता है।
वहीं, अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में सहारनपुर महानगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमें महानगर अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार को, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. पूनम यादव, डॉ. प्रवीण कुमार और निधि राणा, महानगर मंत्री मदन कौशिक, महानगर सहमंत्री अक्षत धीमान, श्रद्धा लोहिया, साहिल राणा को बनाया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशु वालिया ने भी विचार रखे।