फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The funeral pyre of an old woman was burnt on the road due to rain.

Saharanpur News: बारिश के कारण सड़क पर जली वृद्धा की चिता

Fri, 10 Jul 2026 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The funeral pyre of an old woman was burnt on the road due to rain.
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान ब्लॉक के गांव बुड्ढाखेड़ा में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार बारिश के कारण सड़क किनारे तिरपाल का सहारा लेकर करना पड़ा। सामान्य दिनों में ग्रामीण हिंडन नदी किनारे प्रियजनों का अंतिम संस्कार करते हैं, लेकिन वहां भारी बारिश के चलते कीचड़ और पानी भरा था।
विज्ञापन

गांव निवासी बुजुर्ग महिला शांति देवी (98) का देर रात निधन हो गया था। सुबह से परिजन बारिश रुकने का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर बाद तक भी बारिश नहीं रुकी। रात से लगातार हो रही बारिश के कारण हिंडन नदी के किनारे पर पानी और कीचड़ होने के कारण अंतिम संस्कार करना संभव नहीं था। ऐसे में काफी माथापच्ची के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इसके बाद गांव के पास ही गंगरोली जाने वाली सड़क के पास तिरपाल तान कर उसके नीचे चिता लगा कर शव को मुखाग्नि दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि गांव में श्मशान घाट की जगह नहीं है। इसके लिए कई बार तहसील और ब्लॉक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन आज तक गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। अक्सर बरसात के मौसम में गांव में किसी का निधन होने पर अंतिम संस्कार में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रधान सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की गांव में जल्द से जल्द श्मशान घाट बनाया जाए ताकि इस समस्या का स्थायी हल निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसी ने श्मशान घाट न होने के संबंध कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। उनकी जानकारी में मामला अभी आया है। श्मशान घाट नहीं है तो इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद समस्या के निदान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed