सहारनपुर, नानौता। नगर में आचार्य श्री भारत भूषण जी मुनिराज एवं भव्य भूषण जी मुनिराज के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन मंदिर में दो वेदियों का भव्य शिलान्यास धूमधाम के साथ किया गया। जैन संतों द्वारा पूजन विधान किया गया, तत्पश्चात दोनों वेदियों का शिलान्यास किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर बोली ली।
बुधवार को मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी में आयोजित कार्यक्रम में विधि विधान के साथ जैन आचार्य भारत भूषण जी मुनिराज एवं भव्य भूषण जी मुनिराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के समस्त जैन समाज के लोग तो मौजूद रहे ही दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना में भागीदारी की। सुबह 6 बजे अभिषेक शांतिधारा की गई, जिसके बाद पूजन विधान आरंभ हुआ। करीब तीन घंटे पूजन चलने के बाद जैन मंदिर में दोनों वेदियों का शिलान्यास इंद्रसेन जैन, जिनेंद्र जैन, मनीष जैन, सजल जैन, विशाल जैन, विकास जैन, वैभव जैन द्वारा किया गया। दोनों ही वेदियों का निर्माण सीमा जैन, रोहित जैन, शुभम जैन, मुनेश जैन, भव्य जैन, दिव्य जैन, त्रिलोक चंद जैन द्वारा कराया गया है। कार्यक्रम के पश्चात जैन समाज की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में भोजन परोसा गया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, आशीष जैन, डॉली जैन, सुदेश जैन, आदेश जैन, सचिन जैन, पूजा जैन, निशी जैन, स्नेह जैन, रितु जैन, रोबिन जैन, अभिषेक जैन, हर्ष जैन, अंकुर जैन, तरुण जैन, ख्याति जैन, जिनेंद्र जैन, नीरज जैन, शुभम जैन, हिमांशु जैन, उदित जैन, नवकार जैन आदि ने धर्मलाभ उठाया।

नानौता में शिलान्यास से पूर्व पूजन विधान कराते जैन आचार्य- फोटो : SAHARANPUR