फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The foundation stone of CFC laid with Havan

विधिवत पूजन के साथ रखी गई सीएफसी की आधारशिला

Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of CFC laid with Havan
ग्राम बोन्सा पिलखनी में सीएफसी का पूजा अर्चना कर शुभारंभ करते अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
हवन-पूजन के साथ रखी गई सीएफसी की आधारशिला
विज्ञापन

सहारनपुर। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में वुड कार्विंग सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार को पूजन के बाद उसकी आधारशिला रखी गई।
शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पंडित राकेश आचार्य ने पूजन कराया। शहर काजी नदीम अख्तर ने दुआ कराई। इसके बाद बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, रामजी सुनेजा, आईआईए चेयरमैन रविंद्र मिगलानी तथा औसाफ गुड्डू आदि ने आधारशिला रखी। औसाफ गुड्डू ने कहा कि इस सेंटर का निर्माण होने से वुड कार्विंग को नई तकनीक उपलब्ध होगी। साथ ही निर्यातकों को विदेशों से आर्डर मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह ने कहा कि सहारनपुर की पहचान काष्ठ कला के रूप में है। इसीलिए प्रदेश सरकार ने काष्ठ कला को एक जनपद एक उत्पाद योजना से जोड़ा है। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने कहा कि वुड कार्विंग निर्यातकों को हर संभव मदद देने के प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि सहारनपुर में वुड कार्विंग सीएफसी बन जाएगा। जल्दी ही कलस्टर की स्थापना भी होगी। कलस्टर की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ईपीसीएच के चेयरमैन राकेश सिंह से निर्यातकों के साथ मुलाकात की थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिखा था। सांसद ने कहा कि यहां काम करने वाले कारीगरों के परिवार वालों के लिए अस्पताल तथा स्कूल भी खुलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक जिला एक उत्पाद योजना की सलाहकार चित्रा चौहान, रामजी सुनेजा, आईआईए चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, शेख फैजान अहमद, जुनेद खान, सोम गोयल, अनवार अहमद, अनिल सडाना, मोनिस रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed