फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The former MP left bsp and join sp

Saharanpur News: हाथी की सवारी छोड़कर साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद

Fri, 05 Jul 2024 05:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
The former MP left bsp and join sp
लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण करते पूर्व सांसद हाजी फजल
सहारनपुर। करीब सात साल बसपा में रहने के बाद पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने बृहस्पतिवार को पार्टी से अलविदा कह दिया। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें सपा ज्वाइन कराई। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि बसपा में उनके हितों की अनदेखी की जा रही थी। उनका मन पहले से ही सपा में था।
विज्ञापन

दरअसल, 2019 में सांसद चुने गए हाजी फजलुर्रहमान इस लोकसभा चुनाव में भी टिकट मांग रहे थे, लेकिन बात नहीं बन सकी थी। तभी से उन्होंने बसपा से किनारा कर लिया था। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी उनके फोटो कई बार अखिलेश यादव के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह बसपा को छोड़कर सपा में जाएंगे। हालांकि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें स्पष्ट कह दिया था कि उनका मन सपा में है। इसलिए जल्दी ही सपा में शामिल होने की अधिकारिक घोषणा करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह अपने काफिले के साथ बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचे। वहां पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व सांसद का पार्टी को छोड़ना बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के परिणाम में बसपा का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा था। ऐसे में पार्टी को एक ओर झटका लगा है। पूर्व सांसद के साथ दो बार विधायक रह चुके वीरेंद्र ठाकुर ने भी सपा की सदस्यता ली है। कई अन्य भी सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक आंसू मलिक, विधायक उमर अली खानन, युवा सपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बांदुखेड़ी, तैमूर खान तीतरो चेयरमैन और सलीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed