फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The first flyover will be built in the city, will provide relief from traffic jams

Saharanpur News: शहर में बनेगा पहला फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी मुक्ति

Fri, 13 Feb 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The first flyover will be built in the city, will provide relief from traffic jams
कचहरी से लेकर कोर्ट रोड तक लगा जाम
सहारनपुर। महानगर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए पहला फ्लाईओवर बनाया जाएगा। विश्वकर्मा चौक से एसएएम इंटर कॉलेज तक फ्लाईओवर बनने से घंटाघर से अस्पताल चौक के अतिव्यस्त मार्ग पर जाम से छुटकारा मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने सेतु निगम को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर बनाने से पहले इसमें आने वाली लागत, तकनीकी पहलुओं और संभावित ट्रैफिक व्यवस्था के लाभ और नुकसान का हर एक बिंदू शामिल होगा। अस्पताल पुल, बाजोरिया रोड पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के स्थित होने से हर दिन मरीजों के आने की संख्या बढ़ रही है। साथ ही बाजोरिया रोड को डॉक्टर्स लेन भी कहा जाता है। यहां पर सबसे अधिक डॉक्टर्स के क्लीनिक और अस्पताल मौजूद हैं। ऐसे में हर दिन यहां पर डॉक्टर को दिखाने आने वाले मरीजों की भीड़ रहती है। भीड़ रहने से जहां सड़कों पर वाहनों का अतिक्रमण रहता है तो वहीं जाम भी लगना आम बात है। विश्वकर्मा चौक से होते हुए पेपर मिल रोड से दोपहिया, कार चालक आसानी से मुजफ्फरनगर के लिए निकलते हैं। इस कारण भी इस सड़क पर दिन के समय काफी भीड़ होती है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने महानगर में फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन



- महानगर में जाम की समस्या आम

महानगर में जाम की समस्या आम है। घंटाघर चौक हो या फिर अस्पताल चौक। देहरादून चौक पर दिन के समय जाम लगा रहता है। कई बार ट्रैफिक इतना अधिक होता है कि जाम घंटों तक लगा रहता है। इसी को देखते हुए महानगर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसी के तहत पेपर मिल रोड को डीएम आवास रोड से जोड़ रहे निर्माणाधीन आरओबी का निर्माण भी जारी है। यहां बिजली की लाइन हटाई जा रही है। इस आरओबी के पूरा होने के बाद वाहनों का दबाव कम होगा। इसी तरह डीएम आवास रोड का चौड़ीकरण कर, फोरलेन बनाए जाने की योजना भी इसी ट्रैफिक प्रबंधन रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- जिले में करीब साढ़े नौ लाख वाहन, महानगर की आबादी साढ़े आठ लाख
जिले में करीब साढ़े नौ लाख वाहन पंजीकृत है, साथ ही अनुमान के मुताबिक महानगर की आबादी साढ़े आठ लाख है। महानगर में हर वर्ष वाहनों की संख्या बढ़ रही है। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते जाम की समस्या आम हो गई है। इससे निपटने के लिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

-----
करीब डेढ़ किमी लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम को प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयास है कि जल्दी ही प्रस्ताव शासन को भेजकर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाए।
- मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed