{"_id":"62f5549ea2932500a70157ff","slug":"the-first-day-of-independence-week-was-engulfed-with-cultural-programs-saharanpur-news-mrt600837637","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया ओतप्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया ओतप्रोत
विज्ञापन
अमृत महोत्सव को लेकर जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन जनमंच में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम जनमंच तिरंगामय हुआ। हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई।
बृहस्पतिवार को नगर विधायक राजीव गुंबर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद रंजना नैब और उनकी टीम ने गणेश वंदना की। स्वतंत्रता सप्ताह के प्रथम दिन आजाद भारत की थीम पर वैष्णवी नृत्यालय स्कूल द्वारा कथक नृत्यांगना रंजना नैब के निर्देशन में गणेश वंदना, नृत्यमयी रामायण, हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की, आजाद भारत नृत्य नाटिका, सौ रागनियों से सजा भारत, भारत ये रहना चाहिए, अतुल्य भारत के माध्यम से तमिल, राजस्थानी, बंगाली, हरियाणवी, पंजाबी गीतों से सजी शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही साथ देश भक्ति के गीतों के माध्यम से साधक प्रिंसी, तेजस्वी, प्राची, आस्था, नित्या, श्रीजा, नव्या, आराध्या, श्रुति, माही, परिणीता, अनन्या, कामाक्षी, अनीशका, पिहु, आरोही, आस्था, अनुराग तथा उर्वशी ने श्रोताओं को देशभक्ति की साधना में लीन कर दिया।
विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मूल उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को पैदा करना है। राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज कैलाशपुर, गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम करने वाले बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, जिला सूचना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य हर्षदेव स्वामी, शोभा चौधरी, टीना सराव, बलविंदर कौर, मोहन सिंह, गुफरान, मनोज काकरान, सहायक वित्त लेखाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

अमृत महोत्सव को लेकर जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

अमृत महोत्सव को लेकर जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR