फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The final decision on councilor Anil will be taken in the board meeting of the corporation

निगम की बोर्ड बैठक में होगा पार्षद अनिल पर अंतिम फैसला

Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The final decision on councilor Anil will be taken in the board meeting of the corporation
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड के सदन प्रभारी की ओर से जारी किए गए नोटिस का जवाब पार्षद अनिल कुमार सदन प्रभारी को दे चुके हैं। अब सदन प्रभारी उक्त जवाब को आगामी बोर्ड बैठक में रखेंगे, जिसके बाद बोर्ड उन पर फैसला लेगा।
विज्ञापन

कथित तौर पर टेंडर से पहले पौधे खरीदने के मामले को लेकर बीते दिनों पार्षद अनिल कुमार और निगम कर्मचारियों में खींचतान रही। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। इन्हीं आरोप और प्रत्यारोप के बीच पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने नगर निगम को पत्र लिखकर मेसर्स द ग्रीनरी नर्सरी बेहट रोड से पार्षद अनिल के कनेक्शन के बारे में पूछा था। निक्कू का कहना था कि उक्त नर्सरी नगर निगम में टेंडर डालती आई है। उन्होंने आशंका जताई थी कि उक्त नर्सरी से अनिल का कोई कनेक्शन है और यदि ऐसा है तो उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 25(ई) का उल्लंघन है, जिसमें पार्षद की सदस्यता निरस्त की जा सकती है। निक्कू के पत्र का संज्ञान लेते हुए सदन प्रभारी/उप नगरायुक्त दिनेश कुमार यादव की ओर से 16 जून को अनिल कुमार को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब देने को कहा गया था। नोटिस का जवाब पार्षद अनिल कुमार दे चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि उक्त जवाब बोर्ड बैठक में रखा जाएगा, जिस पर बोर्ड ही कोई फैसला लेगा।
विज्ञापन

पार्षद अनिल की ओर से नोटिस का जवाब दिया जा चुका है। चूंकि मामला सदन से जुड़ा है ऐसे में जवाब को बोर्ड बैठक में रखने से पहले सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जवाब को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा, जिस पर कोई भी फैसला बोर्ड ही लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार यादव, सदन प्रभारी/उप नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed