फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The film 'meaningful' in the lead role of Saharanpur Geetansh

फिल्म ‘सार्थक’ में मुख्य भूमिका में सहारनपुर का गीतांश

Wed, 14 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The film 'meaningful' in the lead role of Saharanpur Geetansh
सार्थक फिल्म का पोस्टर रिलीज करता कलाकार गीतांश शर्मा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर के होनहार गीतांश शर्मा ने बॉलीवुड में प्रतिभा का परचम लहराया है। 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म सार्थक में गीतांश अहम भूमिका में नजर आएगा।  
विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकार वार्ता में रंगकर्मी उर्मिला शर्मा ने बताया कि गीतांश अभिनय के प्रति छोटी उम्र से ही लग गया था। पहले कुछ विज्ञापन फिल्मों और शार्ट फिल्मों में अभिनय की छाप छोड़ी।
विज्ञापन


हरियाणवी फिल्म कजरी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में उसके काम को काफी सराहा गया। गीतांश के पिता मुकेश शर्मा और रंगकर्मी जावेद खान सरोहा ने बताया कि 16 दिसंबर को फिल्म सार्थक पूरे भारत में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक जयंती कुन्डु की इस पेशकश में गीतांश की अहम भूमिका है। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से वाराणसी और मुंबई में हुई है। डा. श्याम आनंद झा ने फिल्म की कहानी और पटकथा रची है। जबकि अश्विन प्रभाकर सिनेमेटोग्राफर और सूरज कोरियोग्राफर है। 

अंजाना कुन्डु कला निदेशक, बीबी वर्मा और जुबीन सिंहा संगीतकार, हादी सरमादी गीतकार और राहुल हुडा एडीटर है। उन्होंने बताया कि गीतांश की अगली फिल्म एड्स जागरूकता पर केंद्रीय आयाम रिलीज होगी।


यह फिल्म सिंगापुर में सराही गई है। गीतांश की इस उपलब्धि पर अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष जावेद खान सरोहा, रंगकर्मी पवन शर्मा, अल्पना तलवार, वेदप्रकाश पोपली, सुरेंद्र कपिल, डा. शाहकार खान आदि ने हर्ष जताते हुए गीतांश को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed