फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The father had killed the innocent daughter

Saharanpur News: पिता ने ही की थी मासूम बेटी की हत्या

Tue, 07 Mar 2023 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
The father had killed the innocent daughter
थाना कुतुबशेर पुलिस की गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपी पिता सनव्वर
-- पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की हुई पुष्टि
विज्ञापन

-- बच्ची से अनैतिक कार्य होने की भी बात आई सामने
फोटो 31
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सात साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पिता ही मासूम बेटी का हत्यारा निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके साथ अनैतिक कार्य होने की बात सामने आई है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने बुखार के चलते बच्ची की मौत होने की जानकारी दी थी, जबकि क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के मामा ने बच्ची के पिता पर मारपीट कर बच्ची को मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बच्ची के साथ अनैतिक कार्य होने की बात सामने आई है। जांच में पता चला कि सनव्वर ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मामले में हत्या के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। जांच में पता चला कि सनव्वर का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसी गुस्से में उसने बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed