{"_id":"581b865e4f1c1b5465435ae2","slug":"the-fate-of-12-candidates-in-the-ballot-boxes-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटियों में बंद हुआ 12 प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटियों में बंद हुआ 12 प्रत्याशियों का भाग्य
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
वोट डालने के बाद निशानी दिखाती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में बृहस्पतिवार को हुए नगरपालिका चेयरमैन पद के उपचुनाव के बाद 12 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया है। चेयरमैन पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे।
इनमें से तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। जिस कारण 12 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। बृहस्पतिवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
वहीं, प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं, क्योंकि उनका भाग्य का फैसला अब 5 नवंबर को होने वाली मतगणना में होगा। एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि देवबंद नगरपालिका में कुल 64,934 मतदाता हैं।
विज्ञापन
कुल 81 पोलिंग बूथों पर चुनाव शांतिपूर्ण हो गया। कहीं कोई फर्जी वोटिंग या गड़बड़ी की शिकायत भी नहीं मिली है। जिले की एक मात्र देवबंद नगरपालिका में उपचुनाव होने के कारण जनपद के आला अधिकारी देवबंद में रहकर चुनाव की प्रत्येक गतिविधि का जायजा लेते रहे।
वहीं 25 वार्डों के लिए बनाए गए 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो जोनल मजिस्ट्रेट भी पोलिंग बूथों पर जाकर मत प्रतिशत का रिकॉर्ड एकत्र किया। जिसकी बाद में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि मतगणना पांच नवंबर को सुबह आठ बजे से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आरंभ होगी। वहीं, प्रशासन ने मतपेटियों को मतगणना स्थल पर रखवा दिया है।