फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fast was broken by handing over the girls with devotion, chants of Maa Jagdamba reverberated

Saharanpur News: श्रद्धाभाव से कन्याओं को जिमाकर खोला व्रत, गूंजे मां जगदंबा के जयकारे

Sat, 12 Oct 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The fast was broken by handing over the girls with devotion, chants of Maa Jagdamba reverberated
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र महोत्सव संपन्न हो गया। एक ही दिन अष्टमी और नवमी पर महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। श्रद्धाभाव घर-घर कन्याओं को जिमाकर लोगों ने व्रत खोला। मंदिरों में पहुंचकर भी लोगों ने माता रानी को भोग लगाया और आरती उतारी। मां जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही लोगों ने कन्याओं को अपने घर बुलाकर सर्वप्रथम उनके चरण धोने के साथ ही पूजा-अर्चना की। कन्याओं को हलवा, पूरी, चने सहित अन्य पकवान भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। घर-घर कन्याओं का पूजन हुआ। इसी तहत कन्याएं भी कम पड़ गई। दोपहर 12:30 बजे तक अष्टमी की तिथि रही। इसके बाद नवमी की तिथि लग गई। एक ही अष्टमी और नवमी की पूजा-अर्चना की गई। मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

---
मंदिरों हुए विशेष अनुष्ठान, मां जगदंबा की मूर्ति किया अभिषेक
सहारनपुर। मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान हुए। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने कन्याओं का पूजन कर जिमाया। इसके साथ ही मां जगदंबा की आरती उतारी गई। राधा विहार स्थित सिद्धपीठ महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद ने पंचामृत से मां जगदंबा की मूर्ति स्नान कराकर अभिषेक किया। माता रानी को भोग लगाकर आरती उतारी और कन्याओं को जिमाया। दिल्ली रोड स्थित श्री सालासर धाम में चल रहे शतचंडी यज्ञ संपन्न हो गया। पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य पंडित अमित भारद्वाज के साथ अनेक ब्राह्मणों ने यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मां दुर्गा को भोग लगाकर आरती उतारी और कन्याओं को जिमाया। इसी तरह श्री राधा-कृष्ण मंदिर पुरानी अनाज मंडी में आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक ने पूजा कराई। श्री शिव बगलामुखी में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ आराधना कराई। इसके अलावा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव, मां दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर, मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी धाम में कन्याओं का पूजन किया गया।

---
51 कुंडीय यज्ञ में डालीं आहुतियां, गूंजे माता के जयकारे
सहारनपुर। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में 51 कुंडीय यज्ञ हुआ। विधिविधान से मंदिर के पुजारियों ने 51 कुंडीय यज्ञ संपन्न कराया। माता भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही माता की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान दिनेश सेठी, आशू सचदेवा, राजपाल, ललित, अमित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed