{"_id":"66cce0dd664184f18c036496","slug":"the-farmers-protest-continued-in-kalsi-for-the-61st-day-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-130078-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कलसी में 61वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कलसी में 61वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
विज्ञापन
तीतरों। कलसी में निर्माणाधीन शामली- अंबाला हाईवे पर किसान मुआवजे की मागों को लेकर 61वें दिन भी धरने पर डटे रहे।
तीतरों के तीन गांवों कलसी, रामरायखेड़ी व बाल्लू के किसान कलसी में धरना दे रहे हैं। इनमें शामिल मूर्ति देवी, बाला देवी, उर्मिला, ऋषिराम, मांगेराम, सुभाष, ईश्वरपाल, कर्म सिंह, नाथीराम, राजेश कुमार, दिलशाद व जबरसिंह आदि का कहना है कि सरकार का अधिकारियों पर अकुंश नहीं रह गया है। इसी कारण अधिकारी निरकुंश होकर किसानों का शोषण करने में लगे हैं। कहा कि किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने को लेकर शासन ने रिपोर्ट तलब की थी, जो दो माह बीत जाने के बाद भी नहीं भेजी जा सकी है। किसानों ने कहा कि हाईवे अथाॅरिटी के लेखपाल व कर्मचारी थ्री डी सूची के दुरूस्त करने के बहाने सेल्फी लेकर औपचारिकताएं पूरी करके वापस लौट जाते हैं। किसानों ने कहा कि धरनारत किसान मुआवजा मिलने तक धरना देने के निर्णय पर अडिग हैं।