फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The farmers' organization started a sit-in protest in Jadauda Panda regarding the problems

Saharanpur News: समस्याओं को लेकर किसान संगठन का जड़ौदा पांडा में धरना प्रदर्शन शुरू

Fri, 15 Aug 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The farmers' organization started a sit-in protest in Jadauda Panda regarding the problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़गांव। गांव जड़ौदा पांडा के मजरे जयपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना देकर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

संगठन के महामंत्री महेश त्यागी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व 18 अगस्त को आयोजित महापंचायत में अधिकारियों को मौके पर बुलाकर विभिन्न समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार में अधिकारी बे लगाम हो रहे हैं। सहारनपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह को मिलने नहीं दिया गया। उसको उसके ही घर में नजर बंद कर दिया गया। इस दौरान स्वरूप त्यागी प्रिंस राणा, विकास राणा, हेम सिंह पुंडीर, तहसील अध्यक्ष कुशलपाल सिंह , झंडू प्रधान, आशीष त्यागी,, अशोक त्यागी, पंकज त्यागी, मलखान सिंह, मुनेश सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed