फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The family is very poor, Arshad has 10 children, there was a lot of uproar

Saharanpur News: बेहद गरीब है परिवार, अरशद के हैं 10 बच्चे, मचा कोहराम

Tue, 23 May 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The family is very poor, Arshad has 10 children, there was a lot of uproar
दूधगढ़ में बच्चों की मौत के बाद उनके घर जमा ग्रामीणों की भीड़
बकरी चराने गए दो बच्चो की मौत का मामला संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। गांव दूधगढ़ निवासी अरशद का परिवार बेहद गरीब है। उसके दो बच्चों की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। अरशद के दस बच्चे हैं। दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

गांव के प्रधान चौधरी महमूद ने बताया कि अरशद का परिवार बहुत करीब है। अरशद के 10 बच्चे हैं। छह बच्चे मृत बच्चों से बड़े हैं, जबकि दो छोटे हैं। पूरा परिवार मजदूरी करके तथा बकरियां पाल करके अपने घर का पालन पोषण कर रहा है। दोनों बच्चों के अनायास ही मरने से परिवार में कोहराम मचा है। माना जा रहा है कि बच्चों ने खेत में पड़ी किसी रासायनिक दवा की बोतल में पानी लेकर पी लिया होगा, जिस कारण उस दवा का असर दोनों बच्चों पर हो गया। प्रधान ने बताया कि दोनों बच्चों को खून की उल्टी भी हुई थी, जिससे लगता है कि उन्हें रासायनिक दवा का असर हुआ है। देर शाम दोनों बच्चों को बेहद गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं, एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि दो बच्चों की मौत होने की जानकारी मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चों ने गलती से कोई विषाक्त पदार्थ का खा लिया। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed