फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The family is still prosperous, the elderly woman is forced to live on the pavement

परिवार संपन्न फिर भी बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर रहने को मजबूर

Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The family is still prosperous, the elderly woman is forced to live on the pavement
सहारनपुर। भूतेश्वर मंदिर रोड पर एक बुजुर्ग महिला काफी समय से फुटपाथ पर रहकर जिंदगी गुजारने को मजबूर है। बुुजुर्ग महिला को सहारे की जरूरत है। कोरोना काल और लॉकडाउन में क्षेत्रवासी भी मदद नहीं कर पाएंगे। यह महिला एक संपन्न परिवार से बताई जा रही है। सूचना देने के बावजूद पुलिस-प्रशासन का कलेजा भी नहीं पसीजा है। महिला को वृद्धा आश्रम भेजने की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता और भूतेश्वरनगर निवासी दीपक गुप्ता द्वारा लगातार बुजुर्ग महिला को वृद्धा आश्रम पहुंचाए जाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसमें पुलिस-प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। इनका कहना है कि महिला का नाम रमा गर्ग है, जो एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती है। इनकी उम्र 80 वर्ष के आसपास है। रानी बाजार में महिला का मकान भी है, लेकिन वह खंडहर हो चुका है। अभी तक क्षेत्रवासी महिला की मदद करते रहे, लेकिन लॉकडाउन लगने पर लोग भी सहायता नहीं कर पाएंगे। पुलिस-प्रशासन का सहयोग मिले तो महिला को वृद्ध आश्रम भिजवाया जा सके। महिला शिक्षित है, जो एक कॉपी में पूरे दिन विभिन्न देवी-देवताओं और भगवान का नाम लिखती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed