फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The faces of the students blossomed after getting tablets and smart phones.

सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत, तीन घायल

Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed after getting tablets and smart phones.
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : SAHARANPUR
सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

नागल/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दो कारों की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान कार चालक की मौत हो गई। उधर रामपुर मनिहारान क्षेत्र में डंपर की टक्कर से स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दस बजे मुजफ्फरनगर के मोहल्ला गांधी कालोनी निवासी सोमांश मिश्रा (42) अपनी कार से नागल से देवबंद की ओर जा रहे थे। पांडोली मोड़ के पास सामने से आ रही डस्टर कार से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में डस्टर सवार स्मृति अग्रवाल, सुमनलता अग्रवाल निवासी दीना बाजार सहारनपुर एवं सोमांश मिश्रा घायल हो गए। जबकि डस्टर चालक अभिषेक अग्रवाल सुरक्षित बच गए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। मुजफ्फरनगर अस्पताल में उपचार के दौरान सोमांश की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बीनू चौधरी ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों कारों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में रामपुर-बड़गांव मार्ग पर गांव हुसैनपुर भट्ठे के पास हुआ। शनिवार सुबह दस बजे गांव हुसैनपुर निवासी धर्मवीर सिंह, पत्नी नीतू राणा के साथ स्कूटर द्वारा देवबंद सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वह बड़गांव रोड पर पहुंचे तो डंपर ने स्कूटर में टक्कर मार दी। दुर्घटना में नीतू राणा (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed