फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The faces of the meritorious blossomed after getting the honor

Saharanpur News: सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious blossomed after getting the honor
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के 850 मेधावियों को दिए मेडल और प्रमाण पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अमर उजाला की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों को अमर उजाला ज्योति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। ग्लोकल विश्वविद्यालय के सहयोग से जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य आयोजन में सभी बोर्ड के 850 मेधावी सम्मानित हुए। अधिकारियों के हाथों से मेडल और प्रमाण पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
सम्मानित होने के लिए योग्य विद्यार्थियों और विद्यालयों के द्वारा फोन कॉल के जरिए पंजीकरण कराए गए। रविवार को कार्यक्रम में पहुंचे ऐसे मेधावियों के पंजीकरण कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर भी किए गए, जो फोन कॉल के जरिए नहीं करा सके थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीके भारती, उप कुलपति डॉ. सतीश कुमार शर्मा, डॉ. पंकज मिश्रा, कुलसचिव डॉ. आरडी द्विवेदी और डीन प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 850 मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों के साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन भी पहुंचे थे। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। संचालन तन्वी फात्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
सम्मान समारोह के शुरू होने से पहले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। साक्षी, फिजा, रितिक, मोबिना, नेहा और विभोर ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मविशा, सना, खुशनुमा ने गीत सुनाए। देववृत्त ने भजन सुनाकर माहौल बदल दिया। लायबा ने भाषण दिया। मिस्बाह ने नारी शक्ति पर अपनी बात रखी।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के संरक्षण, स्वच्छता तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई। कहा, पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इसका संरक्षण हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर, प्लास्टिक, जिसमें पॉलिथीन भी शामिल है कि इस्तेमाल बंद कर और पानी को बचाकर कर सकते हैं। कहा कि यदि योग की सभी क्रियाएं नहीं कर सकते तो कम से कम ताली बजाना और ठहाके लगाकर हंसना जारी रखें।उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अधिक से अधिक पेड लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
फोटो
-अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मेधावियों को प्रोत्साहित करने का बेहतर जरिया है। जिससे सम्मानित होने वालों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए। कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के साथ संवाद कर अच्छा लगा और उन्हें पर्यावरण संरक्षरण व योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। - डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी
फोटो
-अमर उजाला के साथ भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सहयोगी बनकर अच्छा लगा। ग्लोकल विश्वविद्यालय का ध्येय युवाओं को केवल शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार बनाना है। इसी मंशा के साथ अमर उजाला के कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मेधावियों से जुड़ने का अवसर मिला।

डॉ. पीके भारती, कुलपति, ग्लोकल विश्वविद्यालय
फोटो
- अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के जरिए नगर निगम को बच्चों और युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिला है। सभी बच्चों और युवाओं से यही अपील की गई है कि वह शहर को साफ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधे लगाएं।
राजेश यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed