फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The faces of sports lovers glowed with gold in the Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक में सोने की चमक से खिले खेल प्रेमियों के चेहरे

Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The faces of sports lovers glowed with gold in the Tokyo Olympics
सहारनपुर। टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया तो कुश्ती में बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। एक दिन में दो पदक हासिल होने से खेल प्रेमी गदगद हैं। जनपद के वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल संघों के पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष/नगर विधायक संजय गर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदक केवल पदक नहीं हैं। इन पदकों की चमक से नवोदित खिलाड़ियों में उत्साह और जोश पैदा होगा, जिससे उनके प्रदर्शन में सुधार होगा।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव व जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह गर्व का दिन है। एक साथ दो पदक देश की झोली में आना किसी पर्व से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी प्रतिभाएं निकलती हैं। खिलाड़ियों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच एसके रंधावा का कहना है कि प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर देश के साथ ही एथलेटिक्स का मान बढ़ाया है।
अंतरराष्ट्रीय धावक रामशरण भी टोक्यो ओलंपिक में एक साथ दो पदक जीत से खुश हैं। उनकी मांग है कि यदि हमें भविष्य में ओलंपिक में और बेहतर प्रदर्शन करना है तो खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देनी होंगी।
राष्ट्रीय एथलीट प्रिंस कुमार ने भी टोक्यो ओलंपिक में पदक जीत पर खुशी व्यक्त की है। उनकी मांग है कि जो खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं सरकार उनको गोद लेकर ओलंपिक के लिए तैयार करे तो भविष्य में और अच्छे परिणाम आ सकते हैं।
सुविधाएं और प्रतिभाएं हैं, अब मिलेगी प्रेरणा
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सबसे अधिक प्रशिक्षण एथलेटिक्स का ही रहता है। मगर भाला फेंक में अभी तक कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंचा है। कोच एसके रंधावा ने बताया कि यहां दौड़, ऊंची और लंबी कूद तथा डिसकस थ्रो का ज्यादा क्रेज है। रही बात सुविधाओं की तो एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक बन रहा है, जो अगले दो माह में तैयार होने की संभावना है।

हर वर्ग में खुशी का माहौल
सहारनपुर। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने से पंजाबी समाज में खुशी की लहर है। शनिवार को पंजाबी महासभा के कार्यालय पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष योगेश दुआ मदन लांबा, मुकेश मनचंदा, मुकेश गक्कड़, हरप्रीत भाटिया, जसविंदर सिंह लांबा आदि मौजूद रहे। वहीं, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया के पदक जीतने पर हर्ष जताया और इसे ऐतिहासिक जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed