{"_id":"635c15f7daa43404bb3a887d","slug":"the-exercise-of-running-sugar-mills-started-gangnauli-issued-an-indent-saharanpur-news-mrt611270991","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों के चलने की कवायद शुरू, गांगनौली ने जारी किया इंडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों के चलने की कवायद शुरू, गांगनौली ने जारी किया इंडेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद की चीनी मिलों ने पेराई सत्र प्रारंभ करने की कवायद तेज कर दी है। जिले में सबसे पहले 31 अक्तूबर को गांगनौली शुगर मिल में पेराई का शुभारंभ होगा। वहीं अन्य चीनी मिलों ने भी पेराई प्रारंभ करने की संभावित तिथि घोषित कर दी है।
जनपद में गांगनौली चीनी मिल सबसे पहले पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। इसके लिए मिल ने शुक्रवार को चार दिनों का इंडेंट जारी कर दिया है। मिल में पेराई 31 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। 30 और 31 अक्तूबर के लिए शुगर मिल ने क्रय केंद्रों के किसानों के लिए इंडेंट जारी किया है, जबकि एक एवं दो नवंबर को क्रय केंद्रों के साथ ही मिल गेट के किसानों के लिए इंडेंट जारी किया गया है। जनपद की देवबंद चीनी मिल चार नवंबर, शेरमऊ, गागलहेड़ी और सहकारी क्षेत्र की सरसावा शुगर मिल में पेराई सात नवंबर से शुरू होने की संभावना है। सहकारी क्षेत्र की नानौता शुगर मिल ने दस नवंबर से पेराई शुरू करने की संभावित तिथि दे रखी है।
31 अक्तूबर को पेराई प्रारंभ करेगी गांगनौली
जनपद में सबसे पहले गांगनौली चीनी मिल पेराई प्रारंभ करेगी। मिल ने पेराई करने की संभावित तिथि 31 अक्तूबर घोषित कर रखी है। इसके लिए चीनी मिल ने शुक्रवार को चार दिनों के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। 10 नवंबर तक अन्य चीनी मिलें भी पेराई आरंभ कर देंगी। --- डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
गांगनौली मिल द्वारा जारी किया गया इंडेंट
दिन क्विंटल
30 अक्तूबर 6000
31 अक्तूबर 10900
01 नवंबर 22400
02 नवंबर 44800
नोट: गन्ना समिति के आंकड़ों के अनुसार।
शुगर मिलों के संचालन की प्रस्तावित तिथि
मिल तारीख
देवबंद 04 नवंबर
गांगनौली 31 अक्तूबर
शेरमऊ 07 नवंबर
गागलहेड़ी 07 नवंबर
नानौता 10 नवंबर
सरसावा 07 नवंबर
(नोट: गन्ना विभाग के अनुसार)