फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The examination of the 35 thousand lakhpal

35 हजार ने दी लेखपाल की परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The examination of the 35 thousand lakhpal
लेखपाल भर्ती परीक्षा में 80 से 85 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सुबह से ही अधिकारियों की दौड़ शुरू हो गई थी। ऑब्जर्वर के तौर पर लखनऊ से पहुंचे विशेष सचिव ने अनेक केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


परीक्षा के सफल आयोजन के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। लेखपाल भर्ती में तरह-तरह की अफवाहों को लेकर प्रशासन परीक्षा को लेकर बेहद मुस्तैद था। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए गए थे। हालांकि परीक्षा समाप्त होने के बाद थोड़ी देर के लिए सड़कों पर जाम जैसे स्थिति हो गई थी। परीक्षा के लिए जनपद में 67 केंद्र बनाए गए थे, जिनपर 40 हजार 747 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


एसएएम इंटर कॉलेज में 720 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, जिनमें से 84.72 फीसदी यानी 610 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जैन इंटर कॉलेज में कुल 768 अभ्यर्थियों में से 117 ने परीक्षा छोड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज में 504 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, जिनमें से 427 उपस्थित रहे, जबकि 77 ने परीक्षा छोड़ी। महाराज सिंह कॉलेज में 840 अभ्यर्थियों का सेंटर था। यहां 144 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज में 696 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 603 उपस्थित रहे, जबकि 93 ने परीक्षा छोड़ी। सियाराम इंटर कॉलेज में 936 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, जिनमें से 171 गैरहाजिर रहे। एचबीएच इंटर कॉलेज में 816 में से 144 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पायस इंटर कॉलेज में 672 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, जिनमें से 111 अनुपस्थित रहे। सत्य श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में 552 अभ्यर्थियों का सेंटर लगा था, जिनमें से 84 अभ्यर्थी नदारद रहे। कुल मिलाकर करीब 15 से 18 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

इस लिहाज से यह माना जा रहा है कि करीब 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की दौड़ सुबह से ही शुरू हो गई थी। प्रत्येक सेंटर पर अलग-अलग गाड़ी से परीक्षा सामग्री पहुंचाई गई। लखनऊ से आए विशेष सचिव दिनेश चंद्र ने अधिकारियों के साथ मिलकर गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत अनेक केंद्रों का औचक दौरा करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके अलावा डीएम पवन कुमार, एडीएम-ई ओपी वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार गुप्ता और डीआईओएस आरके तिवारी समेत अन्य अधिकारी भी निरीक्षण पर रहे। केंद्रों पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। पीएसी की भी कई कंपनियां लगाई हुई थीं। 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद सड़कों पर भीड़भाड़ नजर आई। ट्रेनों में अव्यवस्था न हो। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर पीएसी के जवान तैनात रहे।

प्रश्न पत्र देख ज्यादातर चेहरे खिले
लेखपाल भर्ती परीक्षा में आया प्रश्न पत्र ज्यादातर अभ्यर्थियों के लिए आसान रहा। प्रश्न पत्र में सौ सवाल थे, जिनमें 25 हिन्दी, 25 सामान्य ज्ञान, 25 गणित और 25 ग्राम विकास से जुड़े थे। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले शाकुंभरी कॉलोनी के अनुराग ने प्रश्न पत्र को बेहद आसान बताया। हमजागढ़ गंगोह के मोहम्मद उवेश ने भी प्रश्न पत्र को आसान ही बताया। मुकेश और अनिल ने बताया कि जिसने थोड़ी भी गंभीरता के साथ तैयारी की होगी, उसकी परीक्षा खराब नहीं हुई होगी। अर्जुन और ओमपाल ने भी प्रश्न पत्र को इजी बताया।


सेटिंग करने में जुटे अभ्यर्थी
परीक्षा के बाद अब ज्यादातर अभ्यर्थी सेटिंग करने में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो अभ्यर्थी चयन के लिए सत्ताधारी नेताओं की शरण में पहुंच रहे हैं। जनपद में ही अनेक छुटभैये नेता तक सेटिंग कराने के लिए बड़े-बड़े आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed