फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The effect of winter increased further, maximum temperature dropped by one degree

Saharanpur News: सर्दी का असर और बढ़ा, एक डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Sun, 15 Dec 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
The effect of winter increased further, maximum temperature dropped by one degree
सहारनपुर। पाला पड़ने से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि दोपहर के बाद शीतलहर बंद होने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

जनपद में तीन दिन से पाला पड़ रहा है। शनिवार की सुबह सूखे पत्तों पर पाला पड़ा साफ नजर आया। पाला पड़ने के साथ ही शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ाए रखी। धूप सुबह समय से निकल आई, लेकिन शीतलहर की वजह से लोग धूप में बैठने से बचते रहे। दोपहर एक बजे के बाद शीतलहर बंद हो गई, जिसके बाद लोगों ने धूप का आनंद लिया। न्यूनतम तापमान शुक्रवार के समान 09 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। 17 या 18 दिसंबर को हल्के बादल आ सकते हैं या फिर कोहरा भी आ सकता है।
विज्ञापन

------
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि--------न्यूनतम---अधिकतम
14 दिसंबर----09-------21
13 दिसंबर----09-------22
12 दिसंबर----10.5-----22
11 दिसंबर----12-------22
10 दिसंबर----12-------22.5
09 दिसंबर----12-------22.5
08 दिसंबर----12-------22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed