{"_id":"635eafd49d4c17215129a206","slug":"the-easiest-way-to-get-rid-of-sins-is-the-name-of-shri-krishna-saharanpur-news-mrt6115182114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापों से मुक्ति को सबसे सरल मार्ग है श्री कृष्ण का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापों से मुक्ति को सबसे सरल मार्ग है श्री कृष्ण का नाम
विज्ञापन
छुटमलपुर के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्वालु
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। तारतम्य सागर के तीन दिवसीय अखंड परायण पाठ का श्री राज श्यामा जी को भोग लगाने के बाद भंडारे के साथ समापन हो गया। इससे पूर्व सामूहिक आरती और पूरी रात भजन-कीर्तन चला। इसमें बड़ी संख्या में सुंदर साथ ने भागेदारी की।
बंसल विहार में निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय पुंडीर प्रणामी ने कहा कि महामति प्राणनाथ ने अपनी मानवतावादी दृष्टि से प्रत्येक मानव में निहित आत्म-चेतना को परमात्मा चेतना से जोड़ा है। उन्होंने कहा पापों से मुक्त होने के लिए भगवान श्रीकृष्ण का नाम सबसे सरल है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन की पुण्य कमाई को धर्म व समाज के कार्य में भी लगाना चाहिए।
इससे पहले तारतम्य सागर के अखंड परायण पाठ का समापन जसबीर प्रणामी ने किया। आरती वीरेंद्र राणा रामखेड़ी ने की। रात भर चले भजन कीर्तन में मंजू पुंडीर, पारुल त्यागी, संगीता शर्मा, सुमन शर्मा, जयमाला आदि ने भागेदारी की। श्री राजश्यामा जी को भोग लगाने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अजय ग्रोवर, मेहर सिंह, योगेंद्र शर्मा बेहट, जोनी चौहान, प्रकाश चंद माहेश्वरी, डॉ. सोमबीर सैनी, सोपाल प्रधान, सुनील राणा, अशोक गुप्ता, सुशील कांबोज, राकेश ग्रोवर, संदीप राणा, अजीत सिंह उर्फ बिल्लु, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित राणा, तरुण आदि ने पूर्णाहुति में शामिल होकर धर्मलाभ कमाया।