फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The duty of every Muslim to protect the madrasa

मदरसे की हिफाजत करना हर मुस्लिम का फर्ज : मुफ्ती

Wed, 03 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The duty of every Muslim to protect the madrasa
मदरसा अरबिया काशिफ-उल-उलूम में जलसा-ए- दस्तारबंदी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। मुफ्ती यामीन ने कहा कि कुरान हिफ्ज करना, पढ़ना, पढ़ाना सबसे बड़ा सवाब है। मुफ्ती ने कहा मदरसे दीन के सतून हैं, इनकी हिफाजत करना हर मुसलमान का फर्ज है। जलसे में कुरान हिफ्ज करने वाले छात्रों की दस्तार बंदी भी की।
मंगलवार की रात में बेगी नाजर स्थित मदरसा अरबिया काशिफ-उल-उलूम में जलसा - ए - दस्तारबंदी का आयोजन किया। जलसे में मुफ्ती यामीन ने कहा कि बिना तालीम के कोई भी कौम तरक्की नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कुरान अल्लाह का कलाम है, जिसमें हर मसले का हल मौजूद है। उन्होंने कुरान हिफ्ज करने व इसकी तिलावत करने को सबसे बड़ा सवाब बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में मुसलमान दीनी तालीम से हट गया है, इस कारण वह दुनिया में परेशान होने के साथ ही अपनी आखिरत भी खराब कर रहा है।
विज्ञापन

मौलाना जाफर ने कहा मुसलमान अच्छे अखलाक पेश कर अपना मजहबी फर्ज अदा करें। इस अवसर पर मदरसे से कुरान हिफ्ज और नादरा करने वाले छह छात्र-छात्राओं की दस्तारबंदी की गई। इससे पूर्व जलसे का आरंभ नात-ए-पाक व तिलावत-ए-कुरान के साथ किया। अंत में मौलाना मुस्तफा ने मुल्क औक कौम की सलामती के लिए दुआ कराई। मदरसे के मोहतमिम मोहम्मद नसीम ने जलसे में शामिल लोगों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed