{"_id":"64bd75078163bff6d40356d4","slug":"the-dreams-of-those-learning-yoga-abroad-will-now-be-fulfilled-in-delhi-dr-varunveer-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1014-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में योग सीखने वालों के सपने अब दिल्ली में होंगे पूरे : डाॅ. वरुणवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों में योग सीखने वालों के सपने अब दिल्ली में होंगे पूरे : डाॅ. वरुणवीर
विज्ञापन
डा. वरूणवीर
-दिल्ली के चाणक्यपुरी में अगस्त माह से आरंभ होगा लाइफ योगा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। लाइफ योगा के संस्थापक योगाचार्य डाॅ. वरूणवीर ने बताया कि उनके द्वारा नई दिल्ली के डिप्लोमेटिक एरिया चाणक्यपुरी में सर्वश्रेष्ठ योग केंद्र की स्थापना की गई है। लाइफ योगा का संचालन अगस्त माह में शुरू हो जाने की संभावना है।
डाॅ. वरुणवीर रविवार को देवबंद में सिद्धकुटी पर योगाचार्य स्वामी शांतनु जी महाराज के आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दुनिया का यह अपने तरह का विशिष्ट योग केंद्र होगा। उन्होंने पिछले 27 वर्षों के दौरान अमेरिका, यूरोपियन देशों और चीन एवं हांगकांग आदि 25 मुल्कों में विदेशियों को हर तरह के योग में निपुण बनाने का काम बड़ी साधना के साथ किया है। लाइफ योगा की सह संस्थापिका डाॅ. तनु सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर प्रतिदिन 500 से 600 लोगों को योग की तमाम विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।