{"_id":"635828776a3eda3dc37c1a78","slug":"the-doors-of-the-temples-remained-closed-during-the-solar-eclipse-saharanpur-news-mrt610942936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यग्रहण में बंद रहे मंदिरों के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यग्रहण में बंद रहे मंदिरों के कपाट
विज्ञापन
चिलकाना रोड स्थित सेंट मेरीज स्कूल में छात्राओं को टेलीस्कोप से सूर्यग्रहण दिखाते डा वैभव भारद्
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सूर्य ग्रहण के कारण महानगर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। इस दौरान लोग मंत्रों का जाप करते रहे। देर शाम को ग्रहण का सूतक खत्म होने पर लोगों ने दान देकर पुण्य कमाया। मंदिरों में देर शाम पूजा अर्चना हुई।
सूर्यग्रहण के चलते 12 घंटे पहले सूतक होने के कारण महानगर में तमाम मंदिर मंगलवार को पूरे दिन बंद रहे। सुबह चार बजे से पहले ही पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। महानगर में काली मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर आवास विकास, नारायणपुरी मंदिर, राधा विहार स्थित सिद्धपीठ मां काली वैष्णवी मंदिर, घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर, बालाजीधाम, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री विश्रामपुर काल भैरव मंदिर, नेहरू नगर के श्री संकट मोचन, दुर्गापुरी के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। शाम चार बजे से देर शाम सवा छह बजे सूर्यग्रहण हुआ। इस दौरान लोगों ने बच्चों को घरों में रखा। सूर्यग्रहण पूरा होने पर सूतक खत्म होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए। देव मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराया गया। मंदिरों की साफ सफाई की गई। इसके बाद पूजा अर्चना की गई। लोगों ने दान देकर पुण्य कमाया, क्योंकि सूर्यग्रहण में अन्न और भोजन के दान का दस गुणा पुण्य मिलता है। लोग गंगा स्नान को हरिद्वार भी गए।
विद्यार्थियों को खगोलीय घटना दिखाई
सहारनपुर। खगोलीय घटना को लोगों ने विशेष चश्मों और सोलर फिल्टर से देखा। चिलकाला रोड स्थित सेंट मेरीज स्कूल में छात्र छात्राओं को इस घटना को विशेष इंतजाम कर टेलीस्कोप से दिखाया गया। डॉ. वैभव शर्मा, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, विनय कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सहारनपुर से दिखा सूर्यग्रहण।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन