फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district's B-PACS committees are at the top in the state in opening accounts.

Saharanpur News: खाते खुलवाने में जिले की बी-पैक्स समितियां प्रदेश में अव्वल

Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The district's B-PACS committees are at the top in the state in opening accounts.
सहारनपुर। जिले में बी-पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान चल रहा है। 12 अक्तबूर तक चलने वाले अभियान में नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। साथ ही नए खाते भी खुल रहे हैं। जिले की समितियां सदस्य बनाने में पांचवें तो खाता खुलवाने में प्रदेश में अव्वल हैं।
विज्ञापन


जिले की 123 बी-पैक्स समितियों में 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। अभियान के तहत अभी तक जिले में नए बचत खाते 6449 खाते खोले गए हैं। इसी तरह करंट खातों की संख्या 52 है, जबकि फिक्स्ड डिपोजिट करने वाले खातों की संख्या 93 है। इस तरह जिलेभर में कुल 6714 खाते खोले गए हैं। इन खातों में करीब 118 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसी तरह नए सदस्य बनवाने में भी बी-पैक्स समितियों ने रिकॉर्ड बनाया है। जिले में अभी तक कुल 16,500 नए सदस्य बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


- शाहजहांपुर पहले तो संत कबीर नगर अंतिम पायदान पर

सदस्य बनाने में शाहजहांपुर पहले स्थान पर है। यहां पर कुल 137 बी-पैक्स समितियां हैं। यहां पर 29 हजार सदस्य बनाए गए हैं। संत कबीरनगर में 86 बी-पैक्स समितियां हैं। यहां पर मात्र 327 नए सदस्य बने हैं। मुजफ्फरनगर में 68 समितियों में 9612 सदस्य बनाए गए हैं। शामली की 36 समितियों में 7504 सदस्य बनाए गए हैं। इसी तरह नए खाते खुलवाने में मेरठ दूसरे स्थान पर है। यहां पर कुल 4595 खाते खुले हैं। इसी तरह मुजफ्फरनगर में 3262 खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। वर्ष की थीम सहकारी समितियां एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती हैं, रखी गई है। जिलेभर में समितियों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।

जिले में बी-पैक्स सदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अभी तक जिले में सबसे अधिक नए सदस्य बनाए गए हैं। साथ ही नए खाते भी खोले जा रहे हैं। किसान जल्द से जल्द शुल्क जमा कर सदस्य बन सकते हैं।


- रविशंकर, एआर को-ऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed