फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district was divided into seven zones and 22 sectors, riot drill was conducted

Saharanpur News: सात जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया जिला, बलवा ड्रिल हुई

Mon, 10 Mar 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The district was divided into seven zones and 22 sectors, riot drill was conducted
पुलिस लाइन में बलवा डि्रल कर अभ्यास करते पुलिसकर्मी। स्
सहारनपुर। होली रंगों का त्योहार है। जिले को सात जोन और 22 सेक्टर में बांट दिया है। होली के दिन माहौल खराब करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए रविवार को पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल हुई। पुलिसकर्मियों ने अभ्यास किया। एक पीएसी कंपनी भी बुलाई है।
विज्ञापन

होली व रमजान का दूसरा जुमा इस बार एक ही दिन है। ऐसे में पुलिस पहले से सतर्क है। शांति समिति की थाना स्तर से लेकर जिलास्तर की बैठक की जा चुकी है। इसमें सभी लोगों से हर बार की तरह शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल भी की गई है। एंटी रॉयट गन से गोले दागकर अभ्यास किया।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शांतिपूर्ण त्योहार हर बार की तरह हो, इसके लिए पुलिस अभी से सतर्क है। सात जोन व 22 सेक्टर में जिले को बांट दिया गया है। अफवाह फैलाने व माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगाह रहेगी। किसी ने भड़काऊ पोस्ट डाली तो उसे जेल भेजने में पुलिस देरी नहीं करेगी। एक कंपनी पीएसी बुलाई गई है। सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी में होली मेला लगेगा। जिले में करीब 1500 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करेंगे। मिश्रित आबादी में कड़ी नजर रखी जाएगी। बीट सिपाही से लेकर गांवों में रहने वाले चौकीदारों तक की भूमिका को तय किया गया है। कोई भी छोटी सी छोटी सूचना बताने के लिए कहा गया है। साथ ही मौके पर जाकर उसे देखकर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed