फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The District Magistrate ordered an inquiry into the collapse of the college building

Saharanpur News: कॉलेज की बिल्डिंग धंसने के मामले में जिलाधिकारी ने बैठाई जांच

Mon, 07 Jul 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate ordered an inquiry into the collapse of the college building
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का मामला, अमर उजाला ने छह जुलाई को किया प्रकाशित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लिंक रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बिल्डिंग धंसने के मामले में जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। इसमें अधिकारियों के साथ ही तकनीकी जांच के लिए अभियंता भी शामिल किए गए हैं।
तीन दिन की बारिश के बाद निकली तेज धूप के कारण कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक से धंस गया था। इसकी वजह से छत के पंखे और फॉल सीलिंग भी गिर गई थी। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भागकर जान बचाई थी। इसके बाद 15 से 20 मिनट में कॉलेज खाली कर दिया गया था। बिल्डिंग धंसने की वजह से पढ़ाई बंद है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा छत को ऊपर उठाने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने छह जुलाई के संस्करण में इसे प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने तकनीकी जांच के लिए समिति बना दी है। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी तथा दो अभियंता शामिल किए गए हैं। उन्हें एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। यदि बिल्डिंग निर्माण में मानकाें की अनदेखी पाई जाती है तो संबंधित संस्था पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बिल्डिंग धंसने का मामला बेहद गंभीर है। इससे शिक्षिकाओं और छात्राओं की जान को नुकसान हो सकता था। मामले में जांच बिठा दी गई है, जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई होगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। - मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed