{"_id":"696a912f9e3ae999450522b9","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-badgaon-interchange-and-said-the-expressway-will-open-in-february-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-167309-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएम ने किया बड़गांव इंटरचेंज का निरीक्षण, बोले फरवरी में शुरू होगा एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएम ने किया बड़गांव इंटरचेंज का निरीक्षण, बोले फरवरी में शुरू होगा एक्सप्रेसवे
Sat, 17 Jan 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को 2025 तक चालू करना था, लेकिन जिले में बड़गांव इंटरचेंज का कार्य अधूरा होने के कारण अब इसे फरवरी 2026 तक चालू किया जाएगा। शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल ने इंटरचेंज के कार्यों का निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम मनीष बंसल ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को फरवरी माह में चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को बड़गांव इंटरचेंज के पास एक्सप्रेसवे के अधूरे निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद यह बात कही। डीएम ने शुक्रवार दोपहर तकनीकी टीम के साथ निमार्णाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़गांव से लेकर शामली जिले की सीमा तक दौरा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जनवरी 2025 तक चालू करना था, लेकिन जिले में कार्य अधूरा होने के कारण अब इसे फरवरी तक चालू किया जाएगा। बड़गांव में बनाए जा रहे इंटरचेंज का निरीक्षण कर डीएम मनीष बंसल सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले डीएम ने एनएचएआई के अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों को भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली- देहरादून के फेस दो की निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को एक्सप्रेसवे पर बड़गांव इंटरचेंज के पास बनाए जा रहे डिवाइडर में खामी पाते हुए उसे तोड़ कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एक्सप्रेसवे के आस पास शीघ्र पौधरोपण करने के लिए निर्देशित किया। डीएम के साथ एसडीएम रामपुर मनिहारन डाॅक्टर पूर्वा शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह टीम के साथ मौजूद रहे।