फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The District Magistrate honored the meritorious

मेधावियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Sun, 19 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate honored the meritorious
कलेक्ट्रेट परिसर में दसवीं के मेधावियों के साथ जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दसवीं और 12वीं के मेधावियों को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी मेधावियों को फूल मालाएं पहनाकर और इनाम में पेन देकर सफलता की बधाई दी और भविष्य में बेहतर और सफल इंसान बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेधावियों से बात भी की।
विज्ञापन

शनिवार की शाम पांच बजे दसवीं और 12वीं के मेधावियों को कलक्ट्रेट बुलाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त मेधावियों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। मेधावियों के साथ उनके परिजन भी पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने पहले 12वीं के टॉपर्स को एक एक कर फूल मालाएं पहनाई और सफलता की बधाई दी। इसके बाद दसवीं के विद्यार्थियों को मालाएं पहनाकर बधाई दी गई। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से बात कर उनकी भविष्य की प्लानिंग भी पूछी। 12वीं के रितिक से पूछा कि आप आगे चलकर क्या बनना चाहते हो। रितिक ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनेगा। जिलाधिकारी ने पूछा आईएएस ही क्यों बनना चाहते हो। उन्होंने मजाकिया मूड में कहा कि इसलिए बनना चाहते हो, क्योंकि अधिकारी की एक हवा होती है। इस पर सभी ठहाके लगाकर हंसे। इसके बाद जिलाधिकारी ने रितिक को शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित होने वालों में मानसी सिंघल, राधिका गुप्ता, शिवानी, श्रुति, पलक, शुभम, वंश, रितिक, मेघा पुंडीर, निशांत, अनु, यश, मयंक, सूर्यप्रताप, समर आदि शामिल रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त के साथ मेधावी।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त के साथ मेधावी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed