{"_id":"666de17cfdee39c55c031f54","slug":"the-district-magistrate-got-angry-on-the-working-of-the-electricity-corporation-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-125679-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर नाराज हुए जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर नाराज हुए जिलाधिकारी
Sun, 16 Jun 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विद्युत निगम की खराब कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित किया जाए। उन्होंने विद्युत निगम की लगातार आ रही शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिशासी अभियंता विवेक कुमार पटेल का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए केवल आपातकाल की स्थिति में ही विद्युत कटौती की जाए। विद्युत सब स्टेशनों पर 24 घंटे कर्मचारियों की टीम मौजूद रहे। रमेश निवासी मुखलिशपुर ने शिकायत की कि भुगतान के बाद भी ऋण खतौनी पर दर्ज है। इस पर जिलाधिकारी के तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि तत्काल खतौनी को ऋण मुक्त दर्शाया जाए। खतौनी पांच मिनट में दुरूस्त कराकर वृद्ध कृषक सौंप दी गई। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में अवैध खनन न हो। अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर रुचि गुप्ता, तहसीलदार सदर अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
शिकायत लेकर पहुंचे कई लोग
ग्राम सरखडी शेख निवासी प्रदीप कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
डेरा इलाहीपुरा निवासी दिव्यांग खुर्शीद विद्युत विभाग की शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उनका आरोप है कि बिजली का बिल प्रति माह की बजाए तीन चार महीने का एक बार आता है। इससे वह परेशान हैं।