फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district could get a place in the top-5 in only two schemes.

Saharanpur News: मात्र दो योजनाओं में जिले को मिल सका टॉप-5 में स्थान

Thu, 19 Feb 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The district could get a place in the top-5 in only two schemes.
- एमएसएमई और सीएम आवास योजना में जिला प्रदेश के टॉप 5 में
विज्ञापन

- रैंकिंग में छह माह में जिला नहीं बना सका टॉप टेन में जगह

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिलों में संचालित योजनाओं की प्रगति पर हर माह शासन से रैंकिंग जारी होती है। सीएम डैश बोर्ड की जनवरी माह की रैंकिंग जारी हुई है। इसमें 83 में से मात्र दो योजनाओं में जिला प्रदेश में टॉप-5 में जगह बना सका है।



जारी रैंकिंग के अनुसार जिला मात्र एमएसएमई और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ही प्रदेश के टॉप पांच जिलों में जगह बनाने में कामयाब हो सका है। इसके अलावा किसी अन्य योजना में जिला टॉप-5 में स्थान नहीं बना सका। यह स्थिति तब है, जब हर माह उच्चाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक करते हैं। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए जाते हैं। योजनाओं का निरीक्षण भी किया जाता है।
विज्ञापन

डैश बोर्ड रैंकिंग में जारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के हिसाब से अंक मिलते हैं। जिले ने जनवरी में निर्धारित दस में 8.94 अंक हासिल किए हैं। जनवरी माह में ओडीओपी टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पर्यटन, ओपन स्टेडियम और जिम निर्माण में जिले को डी रैंक मिली है। इसके अलावा पिछड़ा कल्याण की शादी अनुदान योजना, पोषण अभियान में जिले को सी ग्रेड हासिल हुआ है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन में जिले को बी ग्रेड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछले छह माह में एक भी महीने में जिला टॉप-20 में भी स्थान पाने में कामयाब नहीं हो सका है। स्वच्छ भारत मिशन में जिले को ए ग्रेड मिला है, लेकिन इसके बाद भी जिला प्रदेश में बॉटम-5 में शामिल है। पर्यटन योजनाओं के मामले में भी जिले को नीचे से अंतिम पांच में स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed