फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... The distillery will not run

... तो डिस्टलरी भी नहीं चलने देंगे

Sun, 13 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
बजाज शुगर मिल बंदी के विरोध में चल रहा किसानों का धरना और क्रमिक अनशन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मिल नहीं चली तो उसकी डिस्टलरी को भी नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
हकीकत नगर चौक स्थित धरनास्थल पर चल रहे किसानों के धरने पर वक्ताओं ने कहा कि बजाज शुगर मिल बंदी की घोषणा से किसानों और कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि मिल के बंद होने से क्षेत्रीय किसानों के सामने अपना गन्ना सप्लाई करने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


मिल बंद करने से पहले किसानों को सूचित करना चाहिए था। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ना बुवाई होने के बाद मिल बंदी की घोषणा किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मिल में पेराई नहीं हुई तो उसकी डिस्टलरी को भी नहीं चलने दिया जाएगा। पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। रविवार को कंवरजीत सिंह, जितेंद्र, विनोद और प्रदीप शर्मा क्रमिक अनशन पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राकेश, शिवशरण,  करण सिंह, बिजेंद्र, यशपाल, नरेंद्र, विशाल त्यागी, सोमपाल, रामकुमार, सचिन, अनिल, महेश, सुनील, मोहन चौहान, अजित, शिवपाल, नफीस, नसीब, आसाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed