फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

72वें सेना दिवस पर अद्भुत प्रस्तुति देख झूम उठा हर किसी का दिल, यकीं नहीं तो देखें तस्वीरें

Fri, 24 Jan 2020 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
The display of military horse was astonishing
रिमांउट डिपो में सेना दिवस व गणतंत्र दिवस पर करतब दिखते घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र और सेना के 72वें दिवस के अवसर पर रिमांउट डिपो में आयोजित कार्यक्रम में सैन्य अश्वों और श्वानों ने शानदार प्रदर्शन कर सबको दंग कर दिया। कार्यक्रम में सेना के अलावा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

The display of military horse was astonishing
करतब दिखाते घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को देहरादून रोड स्थित सैन्य अश्व, श्वान एवं पाइप बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति दी। सैन्य अश्वों द्वारा टेंट पेगिंग और बाधा दौड़ में भाग लिया। आरवीसी सेंटर और कॉलेज मेरठ कैंट से आए सैन्य श्वानों ने खोई वस्तु ढूंढना, जमीन में दबे विस्फोटक पदार्थों का पता लगाने सहित हैरतअंगेज करतब दिखाए। तत्पश्चात कोर के प्रसिद्ध पाइप बैंड की ओर से मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मेरठ से प्रशिक्षण के लिए आए श्वान दल ने अद्भुत प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।

 

 

The display of military horse was astonishing
तरतब दिखाए - फोटो : अमर उजाला

रिमाउंट डिपो के घुड़सवारों अपने घोड़े चेतक, एस्कार इंडिया, गोल्डन ब्वाय पर सवार होकर क्रास कंट्री व छह बार कूद के करतब दिखाए। कार्यक्रम के शुभारंभ में घुड़सवार राम कुमार ने अपने घोड़े फतेह पर सवार होकर घोड़े को तेजगति से दौड़ातेे हुए तिरंगा फहराया तो सभी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The display of military horse was astonishing
करतब दिखाए - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रिमाउंट डिपो के कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह ने शानदार प्रस्तुति देने पर करतब दिखाने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
The display of military horse was astonishing
करतब दिखाते घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मंडलायुक्त संजय कुमार, डिप्टी कमांडेंट संदीप प्रकाश, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, कर्नल एमके भट्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी सिंह, कर्नल सतेंद्र पाल सिंह, अजय शुक्ला मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed