फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The delay in the construction of smart road is heavy on the passers-by

स्मार्ट रोड के निर्माण में लेटलतीफी राहगीरों पर पड़ रही भारी

Thu, 01 Sep 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The delay in the construction of smart road is heavy on the passers-by
पुल कोम्बोहान पर गड़ढे में भरा पानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के शिथिल रवैये और स्मार्ट रोड की कार्यदाई संस्था की लापरवाही और लेटलतीफी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। कार्यदाई संस्था द्वारा कोर्ट रोड की एक साइड बंद कर दिए जाने की वजह से दोनों ओर का यातायात दूसरी साइड पर आ गया है। बृहस्पतिवार को दो छात्राओं के साथ हादसा हो गया। छात्राओं की स्कूटी सामने से आ रहे टेंपो से टकरा जाने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 23 किलोमीटर की स्मार्ट रोड बनाई जानी है। एक जून 2021 को स्मार्ट रोड के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। पहले चरण में घंटाघर चौक से कोर्ट रोड पुल और घंटाघर चौक से रेलवे स्टेशन तक स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। इन दोनों सड़कों की लंबाई करीब एक किलोमीटर होगी। काम शुरू हुए करीब 15 महीने बीत चुके हैं, लेकिन स्मार्ट रोड का कार्य अभी तक 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो सका है। घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक एक साइड की सड़क पर पहले चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। दूसरी साइड में कार्य चल रहा है, जिसकी गति बेहद धीमी है। इसकी वजह से एक साइड से वाहनों की आवाजाही बंद की हुई है। ऐसे में एक ही साइड से दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही हो रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर जिस समय बारिश हो रही थी। उसी समय दो छात्राएं स्कूटी से जा रही थीं। दूसरी साइड से तेज गति से आ रहे टेंपो से स्कूटी टकरा गई, जिसकी वजह से छात्राएं सड़क पर गिर गईं। एक छात्रा का मुंह टेंपो के पहिए से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बारिश से बचने के लिए आसपास की दुकानों के साए में खड़े लोग दौड़े और छात्रा को उठाकर साइड में किया। छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

लेटलतीफी से दुकानदार और राहगीर परेशान
स्थानीय पार्षद पुनीत चौहान ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन उसके प्रति लगातार लापरवाही बरती जा रही है। एक साल से अधिक समय से स्मार्ट रोड का कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक एक किलोमीटर की सड़क निर्माण एजेंसी से नहीं बनी है। उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी के ढुलमुल रवैये की वजह से स्थानीय व्यापारियों का काम चौपट है। वह धरना प्रदर्शन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले की साइड टूटने से भरा पानी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पुल कंबोह क्षेत्र में सीवर लाइन डाली जा रही है। सीवर लाइन डालने की वजह से सड़कों को खोदा जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर को हुई बरसात के दौरान एक साइड का नाला अचानक टूटने से सड़क पर पानी आ गया, जिसकी वजह से पानी घरों में घुसने का खतरा हो गया। स्थानीय पार्षद मंसूर बदर ने अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। मौके पर नैयर जुबैरी, हादी जुबैरी, फरहान, राजा, शाहनवाज, बहार, आजम, बबलू आदि मौजूद रहे।

- स्मार्ट रोड को लेकर हम लगातार कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। मैं पुन: सड़क का निरीक्षण करूंगी। यह सच है कि निर्माण में देरी हुई है, लेकिन अब हमारा प्रयास यही है कि दीपावली तक कार्य पूर्ण हो जाए।
गजल भारद्वाज, सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर/नगरायुक्त।

कोर्ट रोड केई साल से चलता स्मार्ट सिटी काम

कोर्ट रोड केई साल से चलता स्मार्ट सिटी काम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed