{"_id":"0b79f5d7e4cc7958fbd0d5e15f3b6e9b","slug":"the-death-of-innocent-buried-in-rubble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दबकर मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से गिरी दिवार के मलबे में दबकर रविवार को पहलवानपुर गांव में डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। हालांकि दोपहर बाद मासूम को सुपुर्दे-ए खाक कर दिया गया।
ग्राम इब्राहिमपुरा निवासी जमशेद फिलहाल ग्राम पहलवानपुर में बिजलीघर के पास रह रहा था। उसने मिट्टी के भराव का कार्य करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियां बना रखी थी, जिन्हें वह अपने घर में ही खड़ा करता था। रविवार को सुबह जमशेद के बड़े पुत्र ने काम पर जाने के लिए जैसे ही एक ट्रैक्टर को घर से बाहर निकालने के लिए स्टार्ट किया, तभी ट्रैक्टर में गियर लग गया और वह सामने दीवार से जा टकराया।
ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से 10 फुट ऊंची दीवार गिर गयई। दीवार पीछे की खाट पर बैठी जमशेद की पत्नी हुस्न बेगम अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र आहद को लेकर बैठी थी। दोनों दीवार के मलबे में दब गए।
विज्ञापन
दीवार के नीचे दोनों को दबा देख परिजनों में हड़कंप मच गया एवं पड़ोसियों की सहायता से मलबा हटाकर दोनों को सीएचसी सरसावा पहुंचाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. राजेश ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को सिर और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे की जानकारी मिलने पर जमशेद के घर लोगों का जमावड़ा लग गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में बच्चे को दफना दिया गया।