फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The death of an old man irrigating the field due to current

खेत में सिंचाई कर रहे वृद्ध की करंट से मौत

Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The death of an old man irrigating the field due to current
वृद्व की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो (सहारनपुर)। खेत में पानी चला रहे किसान की आंधी में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची तीतरो पुलिस ने ग्रामीणों को बमुश्किल समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

थाना तीतरो क्षेत्र के ग्राम महंगी निवासी रगबीर सिंह कोरी (70) पुत्र कबूल सिंह महंगी बिजलीघर के पीछे अपने खेत में ही मकान बनाकर रहता है। शनिवार को शाम करीब पांच बजे अचानक आई आंधी में हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गांव के लिए अलग से बनाई गई निष्क्रिय पड़ी लाइन पर गिर गए। इस निष्क्रिय लाइन के एक खंभे के तार जमीन पर पड़े हैं जिनकी चपेट में आ कर रगबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों यशपाल कोरी, महेन्द्र कोरी, सन्दीप कोरी, रामपाल कोरी, सोनू, राजकुमार कोरी, योगेश कोरी आदि ने बार बार हो रहे हादसों के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए शव उठाने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंचे बहलोलपुर चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद मृतक के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

उधर अंवर अभियंता रामरक्षपाल सिंह का कहना है कि लाइन के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं थी। उसकी मरम्मत कराई जाएगी।

परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस

परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed