फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The death of a woman suffering from cancer in Bissalhera

बिस्सलहेड़ा में कैंसर से पीड़ित महिला की मौत

Wed, 14 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Wed, 14 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
गांव बिस्सलहेड़ा निवासी कैंसर से पीड़ित 50 वर्षीय महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया। मृतका के पति सहित कई अन्य लोग अभी भी कैंसर से पीड़ित हैं। इसके अलावा पहले भी कई लोग कैंसर के कारण दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


ग्राम सभा शेरमऊ के मजहबते बिस्सलहेड़ा में पीने का पानी दूषित होने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पांव पसार रही है। गांव में कैंसर से चार लोगों की मौत हो चुकी है। 50 वर्षीया जुम्मी पत्नी मुमताज की पेट में कैंसर के कारण सोमवार की तड़के मौत हो गई। उसका जिला अस्पताल के अलावा जौलीग्रांट व पीजीआई में भी इलाज कराया गया था। उसके पति मुमताज सहित आज भी चार लोग कैंसर से पीड़ित है। 
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय प्रधान का कहना है कि प्रधान बनने के बाद से वे लगातार स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में है और लगातार गांव के पीने के पानी की समस्या के समाधान की मांग करते चले आ रहे है, लेकिन नेताओं या स्वास्थ्य विभाग को फुर्सत नहीं कि वे पीड़ितों की सुध ले सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक प्रदीप चौधरी भी कई बार विधानसभा में मामला उठा कर क्षेत्र में फैलते कैंसर की रोकथाम की मांग कर चुके हैं। सांसद बाबु हुकुम सिंह भी कैंसर का कारण दूषित पानी को मानते हुए क्षेत्र भर के प्रभावित गांवों में पीने के शुद्ध पानी के लिए टंकी निर्माण के लिए सूची शासन को प्रेषित कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed