{"_id":"626c2373e431355e314dabf8","slug":"the-death-of-a-mason-crossing-the-road-due-to-a-collision-with-a-vehicle-saharanpur-news-mrt5864714182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे राज मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे राज मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे राज मिस्त्री की मौत
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव घड़कोली निवासी प्रमोद (25) पुत्र कलीराम हरिद्वार में राजमिस्त्री का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह वह हरिद्वार से घर आया था। बस से वह देहरादून हाईवे पर हरोड़ा सीएचसी के सामने उतरा। वहां से वह सड़क पार कर रहा था कि किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर प्रमोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से वाहन के संबंध में कुछ सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद