फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The dead body of a child found in a sugarcane field

ईख के खेत में पड़ा मिला 12 वर्षीय बच्चे का अज्ञात शव

Tue, 23 Jun 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a child found in a sugarcane field
रामपुर मनिहारान में बच्चे का शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव नाई नगली माजरी के जंगल में देर शाम ईख के खेत में एक बारह वर्षीय बच्चे का शव मिला है। बच्चे की गर्दन पर निशान मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गांव नाई नगली माजरी में देर शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के ही शकील के खेत में एक बच्चे के शव को देखा तो ग्रामीणों में सनसनी मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे की शिनाख्त का प्रयास किया परन्तु पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि बच्चे को बाहर से लाकर यहां हत्या करके फेंका गया है। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि सफेद रंग की लाल बाजू वाली टी शर्ट पहन रखी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed