फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The curtain will now rise from the secrets of excavation

उत्खनन में निकले रहस्यों से अब उठेगा पर्दा

Thu, 13 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
The curtain will now rise from the secrets of excavation
उत्खनन करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में पौराणिक सभ्यता से पर्दा उठाने के लिए गांव सकतपुर में आगरा पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे उत्खनन को लेकर क्षेत्र के लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है, लेकिन अभी तक पुरातत्व विभाग ने उत्खनन में मिलने वाली वस्तुओं को सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन


अब विभाग शीघ्र ही खुदाई में मिलने वाले मिट्टी के बर्तन, अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर इन्हें सार्वजनिक करने की तैयारी में है। आगरा मंडल पुरातत्व विभाग के अधिकारी डा. भुवन विक्रम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पुरातत्व विभाग 18 अप्रैल को विश्वदाय दिवस मनाता है।
विज्ञापन


इस बार वह रामपुर मनिहारान तहसील के गांव सकतपुर में विश्वदाय दिवस को मनाएंगे। इसमें जनपद सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर अब तक किए गए उत्खनन को लेकर पुरातत्व विभाग द्वारा उत्खनन में मिलने वाली वस्तुओं की छाया चित्र प्रदर्शनी लगा कर ग्रामीणों को इससे रूबरू कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि पुरातत्व विभाग जनजागरण अभियान चलाए हुए है। उन्होंने कहा कि उत्खनन के दौरान मिलने वाली वस्तुओं की जांच के बाद हमें अपनी पौराणिक सभ्यता का पता चलता है और जीवन के रहस्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है।

बता दें कि 24 फरवरी 2017 से गांव सकतपुर में पुरातत्व विभाग द्वारा उत्खनन किया जा रहा है। पांच ट्रेंचों पर खुदाई का कार्य चल रहा है। अब तक खुदाई में चार हजार वर्ष पुराने बर्तन मिलने की ही पुष्टि की गई है।


वर्ष 2016 जून माह में ईंट पथाई का कार्य करने वाले मजदूरों को एक खेत से धातु की कुल्हाडी, मृदभांड आदि मिले थे। जांच में उन्हें चार हजार वर्ष पूर्व के बताए गए थे।

इस पर जिलाधिकारी ने इस खेत को सीज कर पुरातत्व विभाग को उत्खनन करने के लिए सौंप दिया था। अब इस खेत में उत्खनन का कार्य चल रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed