फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The current of relief scheme did not reach the consumers of electricity theft

Saharanpur News: विद्युत चोरी के उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा राहत योजना का करंट

Fri, 05 Dec 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The current of relief scheme did not reach the consumers of electricity theft
सहारनपुर। बकाया बिल जमा न करने वाले और विद्युत चोरी के प्रकरणों के उपभोक्ताओं के लिए निगम ने बिजली बिल राहत योजना शुरू की है। लेकिन चोरी के मामलों में राहत योजना का करंट उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा है। अभी तक 19 हजार मामलों में से मात्र 52 ने ही योजना के तहत पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


विद्युत निगम ने एक दिसंबर से तीन चरणों में बिजली बिल राहत योजना शुरू की है। इसमें बकायेदारों को सरचार्ज माफी के साथ राशि पर 25 फीसदी छूट देने का एलान किया है। जिले के 1.17 लाख उपभोक्ताओं पर 265 करोड़ रुपये बकाया है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पहले पंजीकरण करना होगा। इसके तहत अभी तक जिले में 2131 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया है। उपभोक्ताओं ने कुल 2.47 करोड़ रुपये की धनराशि जमा कराई है।
विज्ञापन


- तीन चरणों चलेगी योजना

पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 25 फीसदी की छूट बकाया बिल राशि को जमा करने पर मिलेगी। दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसमें पूरा भुगतान करने पर 20 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें बकाया बिल भुगतान पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी। हर चरण में अन्य विकल्पों के तौर पर उपभोक्ता 750 रुपये की मासिक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान कर सकते हैं। 500 रुपये की मासिक किस्त पर वर्तमतान बिल का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- देहात क्षेत्रों में उपभोक्ताओं पर सबसे अधिक बकाया
बिजली बिल न अदा करने में देहात के उपभोक्ता सबसे आगे हैं। सरसावा क्षेत्र के 22,310 उपभोक्ताओं के ऊपर करीब 47 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह देवबंद के 21,538 उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम के 46 करोड़, बेहट के 15,338 उपभोक्ताओं पर 28 करोड़ रुपये बकाया है। बलियाखेड़ी क्षेत्र के 11,030 उपभोक्ताओं पर 18 करोड़, नकुड़ के 29,571 उपभोक्ताओं पर 87 करोड़ रुपये, रामपुर मनिहारान के 17908 उपभोक्ताओं पर 36 करोड़ रुपये विद्युत निगम के बकाया है। इनमें कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने काफी समय से बकाया बिल जमा नहीं कराया है।


- वर्जन
एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू हो गई है। पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाया जा सकता है। चोरी के प्रकरणों में उपभोक्ताओं को नोटिस भी दिया जा रहा है। उपभोक्ता जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ उठाए।
- राजेश कुमार, मुख्य अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed