फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The crown crowned by the queen and the queen's swati garg

रानी का ताज शिखा और महारानी का स्वाति गर्ग को मिला

Thu, 23 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The crown crowned by the queen and the queen's swati garg
लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल द्वारा आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेता महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल द्वारा तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ तीज क्वीन प्रतियोगिता में महारानी का ताज स्वाति गर्ग व रानी का ताज शिखा ऐरन को पहनाया गया।
विज्ञापन

बाईपास रोड पर स्थित प्रभा गार्डन में लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल की महिला सदस्यों ने तीज के गीत के साथ झूला झूला। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ। नृत्य व फैशन प्रतियोगिता, तबोला, सरप्राइज गेम में भी में सभी सदस्यों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है। तीज क्वीन प्रतियोगिता में दस से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में स्वाति गर्ग व कनिष्ठ वर्ग में शिखा ऐरन को ताज पहना कर सम्मानित किया गया। साजिया मसूद, तलविन्द्र कपूर, बबीता गर्ग, मोनिका गोयल, सिम्मी तायल, मेघा गोयल, मोनिका गर्ग, प्रतिभा शर्मा आदि मौजूद रही। संयोजक मोनिका गोयल व राधिका गोयल ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संचालन पल्लवी अरोड़ा व सोनिया गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed