फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The crooks who stole 40 lakhs were caught in the encounter

40 लाख की चोरी करने वाले बदमाशों को लगी गोली

Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The crooks who stole 40 lakhs were caught in the encounter
सरसावा क्षेत्र में मुठभेड़ में पकड़े घायल बदमाश के साथ पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड में साड़ी कारोबारी दुर्गेश ग्रोवर के घर 40 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों की कोतवाली सदर बाजार पुलिस और एसओजी से मुठभेड़ हो गई। मुख्य आरोपी नेपाल निवासी नौकर व उसका साथी फरार हो गया। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे को घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपियों के पास से चोरी की नकदी और हथियार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि मिशन कंपाउंड में कारोबारी दुर्गेश ग्रोवर के मकान में चोरी करने वाले बदमाश नेपाल भागने की फिराक में हैं। वे अंबाला रोड होते हुए सहारनपुर आ रहे हैं। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बुधवार दोपहर एसओजी टीम को साथ लिया। थाना सरसावा पुलिस को भी जानकारी दी। सरसावा पुलिस ने अंबाला रोड पर पैदल आ रहे तीन बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और ईख में घुस गए। पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। जिससे पैर में गोली लगने से दो बदमाश नयन बहादुर व गणेश निवासी सोकट आछाम नेपाल घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बदमाश मोहन को घेराबंदी कर दबोच लिया। हालांकि मुख्य आरोपी अमर उर्फ विजय बहादुर व उसका एक साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए रुपये में से एक लाख नगद, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

कारोबारी का नौकर था अमर
मुख्य आरोपी अमर उर्फ विजय बहादुर कारोबारी दुर्गेश का नौकर था। सोमवार को कारोबारी परिवार के साथ पानीपत गया हुआ था। अमर ने साथियों के साथ मिलकर 40 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed